खरीफ सीजन में किसानों को राहत: जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, 84 हजार से अधिक किसानों ने किया उठाव

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में वर्तमान समय में 28 हजार 817 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसानों की मांग की लगातार पूर्ति की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि खाद की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं है।

जिले में उपलब्ध है पर्याप्त उर्वरक भंडार

कृषि विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 8,249 मैट्रिक टन यूरिया, 1,370 मैट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5,667 मैट्रिक टन एनपीके, 13,321 मैट्रिक टन एसएसपी तथा 213 मैट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है। किसानों को सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों एवं निजी विक्रय केंद्रों के माध्यम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है

24 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण

1 अप्रैल 2026 से 18 जून 2026 तक जिले में 24 हजार 207 मैट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी एवं एमओपी सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरक शामिल हैं।

ई-विकास प्रणाली से आसान हुआ वितरण

उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ई-विकास प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। 17 जून तक 81 हजार 12 किसानों ने ई-टोकन के माध्यम से 23 हजार 255 मैट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया। वहीं 18 जून को ही 3 हजार 137 किसानों ने ई-टोकन प्राप्त कर 1 हजार 144 मैट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया।

84 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

खरीफ सीजन में अब तक जिले के 84 हजार 154 किसान ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद प्राप्त कर चुके हैं। इनमें डबल लॉक केंद्रों से 27 हजार 184, सहकारी समितियों से 15 हजार 552 तथा निजी विक्रय केंद्रों से 41 हजार 418 किसानों ने उर्वरक खरीदा है।

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर फोक

कृषि विभाग का कहना है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त भंडारण और आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)