बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिवपुरी प्रभारी, पूर्व मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने रविवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान श्री यादव ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, जनसमस्याओं को उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बूथ स्तर पर समितियों को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आपसी समन्वय और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।