न्यू दर्पण कॉलोनी से काटने वाला आवारा कुत्ता पकड़ा गया, नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए न्यू दर्पण कॉलोनी क्षेत्र में काटने वाले एक आवारा कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायत पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर काले रंग के आक्रामक आवारा कुत्ते को सुरक्षित रूप से पकड़कर नियंत्रण में लिया।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि उक्त कुत्ता राहगीरों एवं कॉलोनीवासियों पर हमला कर रहा था तथा कई लोगों को काट चुका था।

शिकायत मिलते ही नगर पालिका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुत्ते को पकड़ लिया। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में आवारा एवं आक्रामक कुत्तों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

प्रभारी सीएमओ अनिल धाकड़ ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में आवारा या आक्रामक कुत्तों से संबंधित समस्या हो तो इसकी सूचना नगर पालिका को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)