व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने गोलू सकलेचा, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने किया भव्य स्वागत

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा हाल ही में राजेंद्र सकलेचा "गोलू भाई" को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनका स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर गोलू सकलेचा का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और गोलू सकलेचा के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वाजिद अली, आशीष पुराणिक, बॉबी राजा, खान साहब, शहीद भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। सभी ने गोलू सकलेचा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गोलू सकलेचा के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

स्वागत समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)