कोचिंग संचालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फायर सेफ्टी के स्पष्ट नियम बताने की मांग

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले में फायर सेफ्टी मानकों का पालन न करने पर कई कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को शिवपुरी प्राइवेट टीचर एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फायर सेफ्टी संबंधी दिशा-निर्देशों और एनओसी प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की।

एसोसिएशन ने कहा कि लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की कार्रवाई उचित है और सभी संचालक इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी क्षमता के अनुसार फायर सेफ्टी के इंतजाम भी किए गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन-किन व्यवस्थाओं को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा और एनओसी किस प्रक्रिया के तहत मिलेगी।

कोचिंग संचालकों का कहना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण भ्रम और भय का माहौल बना हुआ है। इसी वजह से जिले के कई कोचिंग संस्थानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शिवपुरी प्राइवेट टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन से मांग की गई है कि फायर सेफ्टी के सभी मानकों और प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से जारी किया जाए, ताकि सभी संस्थान नियमों का पालन कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर सकें और विद्यार्थियों की पढ़ाई जल्द से जल्द सामान्य रूप से शुरू हो सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)