ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, पत्नी के मायके जाने के बाद से था मानसिक तनाव में

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के रातौर गांव के पास गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल की पहचान राजाराम जाटव (35) पुत्र हरि जाटव, निवासी रातौर, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजाराम गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि वह रेलवे ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल पड़ा है। ट्रेन की चपेट में आने से उसके हाथ, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले राजाराम की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके, छत्तीसगढ़ चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) में रह रहा था।

फिलहाल राजाराम का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)