कट्टे से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
नीम करौली धाम उत्तराखंड से दबोचा गया प्रशांत गुर्जर, देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को फरियादी जितेन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम सीहोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रशांत गुर्जर और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की, कट्टे से हवाई फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

उत्तराखंड के नीम करौली धाम से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूली तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान 9 जून 2026 को आरोपी प्रशांत गुर्जर (28 वर्ष) को नीम करौली धाम, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

कट्टा और जिंदा राउंड बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया। आरोपी को न्यायालय करैरा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जूली तोमर, नारायण बंजारा, बेताल सिंह गुर्जर, देवेन्द्र परिहार, हुकम सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, अवदेश रावत, साहिल खान, राजकुमार, विनोद कुमार, भारत बघेल, अजय शाक्य एवं पवन रावत की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)