वर्षाकाल से पहले नगर पालिका का विशेष स्वच्छता अभियान, कई वार्डों में नालियों की सफाई और कचरा हटाया गया

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर वर्षाकाल के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका शिवपुरी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन तथा तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल धाकड़ के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों की सफाई और डंप कचरा हटाने का कार्य किया गया।

अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 30 सहीसपुरा, वार्ड 27 विष्णु मंदिर के पीछे, वार्ड 23, वार्ड 26 और वार्ड 22 में नालियों की व्यापक सफाई कराई गई। वहीं वार्ड 21, 22 और 26 से डंप कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

इसके अलावा झिंगुरा रोड, नूरानी मस्जिद क्षेत्र, आईपीएस स्कूल रोड, करौंदी क्षेत्र तथा द्वारकापुरी सहित कई इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। करौंदी में वन विहार 10 नंबर गेट से चली वाली गली तक सफाई कार्य कराया गया।

प्रभारी सीएमओ अनिल धाकड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल में जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने की अपील की है।

नगर पालिका के अनुसार वर्षाकालीन तैयारियों को लेकर यह विशेष स्वच्छता अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, जिससे नागरिकों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)