शिवपुरी में स्टोर पर चोरी, छत काटकर घुसे बदमाशलैपटॉप, घी और ड्राई फ्रूट्स लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एक स्टोर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में छत का हिस्सा काटकर दुकान में प्रवेश किया और हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुबह जब स्टोर संचालक दुकान पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के ऊपर लगी प्लाई और लोहे के सरिए कटे हुए मिले, जबकि कांच का गेट खुला था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे।

लैपटॉप सहित ड्राई फ्रूट्स और घी भी ले गए

जांच के दौरान स्टोर से एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, बादाम के 6 पैकेट, काजू के 2 पैकेट, अंजीर के 2 पैकेट और 5 लीटर घी की एक टीन गायब मिली। चोरी गए सामान की कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुआ चोर

स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक रात करीब 1:40 बजे दुकान में घुसता और सामान लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज मिलने के बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

कोतवाली पुलिस ने स्टोर संचालक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।

बड़ा सवाल जब चोर छत काटकर दुकान में घुस गया और आराम से चोरी कर निकल गया, तो रात में गश्त कर रही पुलिस की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी? क्या शहर में सक्रिय चोर गिरोह फिर से पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)