सतनवाड़ा पुलिस की कार्रवाई: दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सतनवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस ने 15 जुलाई को कार्रवाई करते हुए अखाई सिंह पुत्र रामचरण सिंह यादव (31 वर्ष), निवासी महेंद्रपुरा, ग्राम चिटोरा को ग्राम बिनेगा स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी जेएमएफसी ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक 3286/2025 में स्थायी वारंटी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने दूसरे स्थायी वारंटी जितेन्द्र रावत पुत्र हरि सिंह रावत को भी ग्राम बिनेगा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर के प्रकरण क्रमांक 553/2025 में जारी स्थायी वारंट के तहत वांछित था। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उप निरीक्षक बी.आर. पुरोहित, सहायक उप निरीक्षक रफीक मोहम्मद, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सुमन, आरक्षक विनोद राठौर, रामप्रकाश, गजराज सिंह एवं सौरभ राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज के उद्देश्य के साथ शिवपुरी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)