बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की जहरीली शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 8 लीटर जहरीली शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम ने 7 अगस्त 2026 को ग्वालियर बायपास रोड स्थित टोल टैक्स के पास कार्रवाई की।
पुलिस ने विशेष परिहार (31 वर्ष) निवासी आजाद नगर से 4 लीटर जहरीली शराब बरामद की। वहीं रेलवे स्टेशन के पास पानी की टंकी के सामने रहने वाले राजपाल जाटव उर्फ बनवारी जाटव (26 वर्ष) को भी 4 लीटर जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 600/2026 एवं 601/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 49(ए) एवं 34(1) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अवैध एवं जहरीली शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक जयकिशन राणा, आरक्षक राकेश निगम, विवेक शर्मा एवं राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।