शिवपुरी में एड्स जागरूकता के लिए निकली मोटरसाइकिल रैली:ग्राम से शहर तक होंगे कई आयोजन

Nikk Pandit
0

खबर शिवपुरी एचआईवी-एड्स की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला चिकित्सालय शिवपुरी से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली का नेतृत्व जिला क्षय अधिकारी एवं एड्स कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पहुंची। यहां आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने एचआईवी-एड्स के कारण, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने जिले में नशे के कारण बढ़ रहे एचआईवी संक्रमण को लेकर चिंता जताते हुए युवाओं एवं आमजन से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक सघन एड्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम स्तर से लेकर शहरी क्षेत्रों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बॉक्स: एड्स जागरूकता के लिए ग्राम से शहर तक होंगे आयोजन

  • 25 ग्रामों में सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • 114 ग्राम सभाओं में सीएचओ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
  • 11 शासकीय एवं निजी कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • कॉलेज स्तर पर सेमिनार एवं युवा संवाद कार्यक्रम होंगे।
  • 101 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में एएनएस अधिकारी पीजी कॉलेज शिवपुरी, परामर्शदाता शादिक खान, धर्मेन्द्र गुप्ता, नीरज शर्मा, लखन जाटव, राजकुमार माथुर, नित्यप्रकाश मिश्रा, एनजीओ प्रतिनिधि एमएनई अंकिता दीक्षित, विहान संस्था से अनूप भार्गव, एएनएम टीसी प्रभारी अर्चना श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह सहित स्वास्थ्य विभाग की एएनएम एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

सतनवाड़ा में परिवार के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

इसी अभियान के दौरान शिवपुरी विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से देशभक्ति के साथ आमजन को स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)