दौड़ती बस के दो टायर टूटकर निकले, सड़क पर घिसटती रही बस; चिंगारी उठी तो मची चीख-पुकार, CCTV में कैद हुआ हादसा - देखें वीडियो

Shivpuri First
0
दुर्घटनाग्रस्त बस


शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में गुरुवार को सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सेसई गांव के पास NH-46 पर हरिओम ढाबे के सामने गुना से ग्वालियर जा रही गौरव टूर एंड ट्रेवल्स की बस के पिछले हिस्से में लगे दो टायर अचानक टूटकर निकल गए। टायर निकलते ही बस असंतुलित होकर सड़क पर घिसटने लगी। इस दौरान बस की बॉडी सड़क से रगड़ने पर चिंगारियां उठती दिखाई दीं।

घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। अचानक हुए घटनाक्रम से यात्रियों में घबराहट फैल गई और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि बस कुछ दूरी तक घिसटने के बाद बिना पलटे रुक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार में चल रही बस के पिछले हिस्से से अचानक टायर निकलते और बस को सड़क पर घिसटते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में बस की बॉडी के सड़क से रगड़ खाने के दौरान चिंगारी उठती नजर आ रही है।

देखें वीडियो -


बताया जा रहा है कि गौरव टूर एंड ट्रेवल्स की यह बस गुना से ग्वालियर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक पिछले हिस्से के दोनों टायर निकल जाने के बाद बस को रोकना पड़ा।

घटना के बाद यात्री बसों की फिटनेस जांच और उनकी तकनीकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सवारियों से भरी बस सड़क पर दौड़ने से पहले उसके टायर, पहिए और अन्य जरूरी तकनीकी हिस्सों की जांच कितनी गंभीरता से की जाती है, यह सवाल अब चर्चा में है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)