रामेश्वरम यात्रा के लिए 1554 आवेदकों में से चुने जाएंगे 196 तीर्थयात्री, शुक्रवार को होगी लॉटरी

Shivpuri First
0

 


6 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया से होगा चयन, 15 से 20 नवंबर तक चलेगी यात्रा


शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम की यात्रा पर जाने के लिए शिवपुरी जिले के 1554 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि जिले को इस यात्रा के लिए केवल 196 सीटें आवंटित हुई हैं। ऐसे में पात्र तीर्थ यात्रियों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी।


जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी के अनुसार, जिले की सभी 8 जनपद पंचायतों और 11 नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालयों के माध्यम से आवेदन जमा कराए गए थे। कुल 1554 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपलब्ध सीटों की तुलना में आवेदकों की संख्या काफी अधिक होने के कारण सभी यात्रियों का चयन संभव नहीं है।


जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की मौजूदगी में होगा चयन -


प्रशासन के अनुसार, 196 तीर्थ यात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी यानी रैंडमाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिला स्तरीय प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसंबंधितों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


15 नवंबर को रवाना होगी स्पेशल ट्रेन -


रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन भिंड से रवाना होकर शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के तीर्थ यात्रियों को लेकर रामेश्वरम जाएगी। इस यात्रा में इन चारों जिलों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)