पुलिस का वाहन चिकनी मिट्टी में फिसलकर तालाब में गिरने से बच गया। तालाब के किनारे लगे तार फेंसिंग ने वाहन को गिरने से रोक लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वहां फेंसिंग नहीं होती तो पुलिस वाहन सीधे तालाब में जा गिरता। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता था। घटना में रन्नौद थाना के वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे कई गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधि लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। वे राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी में जुटे हैं।